अनोखे अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहा गूगल

यदि आज आप गूगल खोलेंगे, तो आपको Google के पीछे फूल, सैंटा, बेल, जोकर, कैंडल और गिफ्ट की परछायीं नजर आयेंगी। साथ में उसी के ठीक नीचे छह बटन दिखेंगे। इन बटनों पर क्लिक करने पर पियानो के अलग-अलग स्वर निकलते हैं, जैसे ही आप अंतिम बंटन पर क्लिक करते हैं, वैसे ही जिंगल बेल, जिंगल बेल... गीत की धुन शुरू हो जाती है। इस धुन के खत्म होने के बाद गूगल का सर्च पेज खुलेगा, जिसमें छुट्टियों से संबंधित दुनिया भर की जानकारियां मिलेंगी।
गौरतलब है कि गूगल का डूडल अपनी रचनात्मक गतिविधियों के कारण दुनिया भर में मशहूर है। साल के हर महत्वपूर्ण दिन पर गूगल की तस्वीर बदल जाती है और हर तस्वीर के पीछे कुछ न कुछ छिपा होता है। आम तौर पर यह स्टेटिक रहता है, लेकिन इस बार डायनेमिक है और लोगों को खूब भा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications