जम्मू से ठंडा हिसार, 10 साल में सबसे ठंडा दिन

Haryana's Hisar colder than Jammu
हिसार। हिसार के तापमान ने शुक्रवार को जम्मू की ठंड को पछाड़ दिया। हिसार में न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जबकि जम्मू में न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। पिछले दस सालों में दिसंबर के दौरान न्यूनतम पारे में इतनी गिरावट दर्ज नहीं की गई थी। कृषि मौसम विभाग के अनुसार हिसार में अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बृह स्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक एक दिन में न्यूनतम पारे में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की
गई है।

हम आपको बता दें कि सर्दी व कोहरे ने हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत को जकड़ रखा है। कड़कड़ाती सर्दी में लोग बचाव के लिए या तो धूप निकलने के बाद ही घर से निकल रहे हैं या फिर अलाव जलाकर रात काट रहे हैं। हिसार के साथ-साथ सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, अंबाला, रोहतक , भिवानी सहित पूरे प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। स्कूलों में भी सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है कि स्कूल खुलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक रहेगा।

मौसम विभाग के अधिकारियों को कहना है कि नए साल के आते-आते पारे में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिसंबर में पड़ रही जनवरी जैसी ठंड के होने का कारण पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी है। डॉक्टरों ने भी लोगों को इस मौसम में सावधानी बरतने की हिदायत जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+