सोना खरीदना का सबसे अच्‍छा समय, देर मत करें

Gold
नयी दिल्ली। यदि आप सोने के आभूषण खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है, लेकिन हां आप चाहें तो दो तीन दिन और रुक सकते हैं, क्‍योंकि अगले एक सप्‍ताह में सोने के दाम और नीचे आने की प्रबल संभावना दिख रही है।

कमजोर वैश्विक रूख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव 50 रूपये टूटकर 27,990 रूपये प्रति दस ग्राम बोले गये। वही औद्योगिक मांग बढने से चांदी के भाव 150 रूपये चढकर 52,650 रूपये किलो हो गये। असल में कमजोर वैश्विक रूख के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर घरेलू मांग कमजोर पड़ने से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है।

स्थानीय बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 50 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,990 रूपये और 27,850 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,300 रूपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 150 रूपये की तेजी के साथ 52,650 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 210 रूपये चढकर 53,250 यपये किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 59,000 से 60,000 रूपये प्रति सैकंडा अपरिवर्तित बंद हुए।

बाजार का यह रुख और क्रिसमस व न्‍यू ईयर की छुट्टियां। इन दोनों के चलते सोने के दाम अगले एक सप्‍ताह में और नीचे आने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदने के लिए सबसे अच्‍छा समय साल के अंत में होगा। यानी 28 से 31 दिसंबर के बीच। एक जनवरी के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में तेजी आयेगी, जिससे सोने के दाम फिर से ऊपर चढ़ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+