3 से 23 फरवरी के बीच पांच चरणों में होंगे यूपी विधानसभा चुनाव!

सूत्रों ने बताया कि आयोग यूपी में 3 से 23 फरवरी के बीच चुनाव कराना चाहता है। जिससे यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखें नहीं बदलनी पड़े। बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथि एक मार्च से घोषित किया है। चुनाव और बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे एक बैठक बुलाई, जिसमें केंद्रीय गृह सचिव समेत राज्यों के गृह विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। देर शाम तक कोई निर्णय फिलहाल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात चुनाव की अधिकारिक घोषणा हो सकती है।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि यूपी विधानसभा के चुनाव 3, 8, 13, 18 और 23 फरवरी को पांच चरणों में कराए जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री मायावती अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए चुनाव अप्रैल में चाह रही हैं औऱ आयोग के पास उन्होंने इस बाबत अपनी शिकायत और निवेदन भी दे रखा है पर आयोग चाहता है कि फरवरी में ही चुनाव संपन्न हो जाएं। वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पूरी तरह से लिख कर दिया है कि हम चुनाव के लिए तीन से 23 फरवरी के बीच तैयार है। अब देखना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस मामले पर कैसा रुख अपनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications