परीक्षा में नकल करते रंगे हाथ पकड़े गये रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में एलएलबी की परीक्षा चन रही थी। इस दौरान अचानक फ्लाईंग स्कावयड औचक निरीक्षण पर आ गये। फ्लाईंग स्कावयड ने तीन छात्रों को नकल करते पकड़ लिया। पकड़े गये छात्रों में आईपीएस जेपी सिंह भी थे। जैसे ही फ्लाईंग स्कावयड ने उनकी कॉपी छीनी वह भड़क गये और अपने रसूख का धौंस देकर अधिकारियों को देख लेने की धमकी देने लगे।
वहीं दूसरी तरफ जेपी सिंह ने ऐसे किसी भी आरोपों को इंकार किया है। उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ साजिश है। मालूम हो कि फ्लाइंग स्क्वायड ने सिंह की कॉपी जब्त कर एक्जामिनेशन कंट्रोलर के पास भेज दी है। अगर जांच में नकल सिद्ध हो जाएगा तो आईपीएस जे पी सिंह की पूरी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications