फिर मुश्किल में माया, जा सकती है एक और मंत्री की कुर्सी

द्विवेदी ने लोकायुक्त को दिए बयान में कहा है कि जिले के 83 विद्यालयों को उनका विभाग अनुदान देता है। इनमें से 82 विद्यालयों के अध्यापकों का वेतन तो सीधे उनके खाते में जाता है, लेकिन काशी विद्या मंदिर के अध्यापकों का वेतन, उसके प्रधानाध्यापक चंद्रदेव राम यादव खुद ले रहे हैं। वहीं हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा को नोटिस जारी कर जानना चाहा है कि क्या कार्यवाही के समय पक्षकार अपनी बात रखने के लिए अधिवक्ता की नियुक्ति कर सकता है अथवा नहीं? मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव ने एक याचिका प्रस्तुत कर कहा था कि लोकायुक्त ने उन्हें वकील के जरिए पक्ष प्रस्तुत करने से रोक दिया। मालूम हो कि इससे पहले बसपा मंत्री और माया के करीबी बाबू सिंह कुशवाहा को लोकायुक्त के चलते ही अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications