हिम्मत हो तो सिद्ध करो करता हूं भेदभाव: झारखंड स्पीकर

सिंह आज झारखंड विधानसभा में शून्य काल के दौरान विपक्षी कांग्रेस के चंद्रेश्वर दूबे उर्फ ददई दूबे ने एक बीडीओ के निलंबन वापसी से जुडे अपने मामले को पहले न लिये जाने पर नाराजगी जतायी और विधानसभाध्यक्ष पर पार्टी के आधार पर विधायकों में भेदभाव करने का आरोप लगाया। विधानसभाध्यक्ष के इस पर आपत्ति करने पर दूबे अपने आरापों पर अड़ गये।
उनके समर्थन में विधानसभाध्यक्ष पर कल इसी तरह का अरोप लगाने वाले एक अन्य कांग्रेसी विधायक के एन त्रिपाठी भी उतर आये। उनके इस व्यवहार पर क्षुब्ध विधानसभाध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने विधानसभा की कार्यवाही मध्याह्न भोजन तक स्थगित कर दी और अपने कक्ष में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस विधायकों को अपने आरोप साबित करने की चुनौती दी।












Click it and Unblock the Notifications