राजस्‍थान: डॉक्‍टरों की हड़ताल से डायलसिस पर चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था

207 doctors arrested in Rajasthan
जयपुर। राजस्‍थान में डॉक्‍टरों की हड़ताल से जिस बात का अंदाजा था आखिर हुआ भी वही। डॉक्‍टरों के जानलेवा हड़ताल से चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था डायलसिस पर आ गई है और परिणाम स्‍वरूप 11 मरीजों की मौत भी हो गई है। इस जानलेवा हड़ताल को खत्‍म करवाने के लिये सरकार मांगे मानने का वादा भी कर रही है तो कानूनी कार्रवाई का भी सहारा ले रही है। इस पूरे हड़ताल में अबतक 207 डॉक्‍टरों को गिरफ्तार किया गया है और 9 डॉक्‍टरों को सस्‍पेंड भी कर दिया गया है।

आपको बताते चलें कि राजस्‍थान में करीब 10 हजार डॉक्‍टरों के हड़ताल पर चले जाने के बाद वहां की चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था अपाहिज हो गई है। इस जानलेवा हड़ताल से निपटने के लिये सरकार ने 600 नये डॉक्‍टरों की नियुक्ति की है और सेना, बीएसएफ और रेडक्रॉस के डाक्‍टरों को भी बुलाया है। मालूम हो कि डॉक्‍टरों का हड़ताल पर जाने का कारण केंद्र के बराबर वेतनमान और समय पर पदोन्‍नति की मांग है। राजस्‍थान सरकार ने देर रात डॉक्‍टरों की हड़ताल को गैर कानूनी घोषित रेस्‍मा (राजस्थान एसेंशयिल मेंटिनेंस एक्ट) लागू कर दिया है। इस कानून के लागू होने के बाद ज्‍यादातर डॉक्‍टर अज्ञातवास पर चले गये हैं।

हालांकि सरकार डॉक्‍टरों के कुछ मांग को मान भी चुकी है मगर अब भी डॉक्‍टर काम पर लौटने को तैयार नहीं है। जहां एक तरफ डॉक्‍टरों की इस जानलेवा हड़ताल ने मरीजों को परेशान कर दिया है वहीं दूसरी तरफ मुख्‍यमंत्री गहलोत के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। सरकार की परेशानी और बढ़ सकती है क्‍योंकि 6 मेडिकल कॉलेजों के टीचर और अस्पतालों के सपोर्टिंग स्टाफ भी समर्थन में छुट्टी पर जाने का अल्टीमेटम दे रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+