अब प्लूटो पर भी मिले जीवन के संकेत

पृथ्वी पर भी इन्हीं अणु के कारण जीवन संभव हो पाया। ब्रिटिश मीडिया ने कहा कि हब्बल टेलीस्कोप को प्लूटो की सतह पर पराबैंगनी किरणों को आत्मसात करने वाले तत्व दिखाई पड़े हैं। इससे संकेत मिलते हैं कि वहां पर हाइडोकार्बन भी मौजूद है। माना जा रहा है कि हाइडोकार्बन के यह अणु प्लूटो की सतह पर मौजूद बर्फ में शामिल मीथेन, कार्बन मोनो आक्साइड, और नाइटोजन से सूर्यकिरणों की रसायनिक क्रिया से पैदा हुये हैं।
शोध दल का नेतृत्व करने वाले एलन स्टर्न ने कहा कि यह एक रोचक खोज है। प्लूटो के हाइडोकार्बन के कारण ही उसका रंग लाल हुआ होगा। अगर यह संभव हो पाया तो वैज्ञानिकों की यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी क्याकि यह खोज काफी अरसे से चल रही है। अभी हाल ही में यह माया गया था कि पृथ्वी जैसे दो और ग्रह मिले है जीस पर जीवन संभव है।


Click it and Unblock the Notifications
