सितारा होटलों की दरों में 60 % की वृद्धि

इनमें क्लब फूड और शराब तथा ठहरने की व्यवस्था जैसे पैकेज शामिल हैं। एसोचैम के महासचिव डी एस रावत ने कहा कि मेट्रो शहरों के सितारा होटलों ने अपने कमरों की किराया दरों में 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। नए साल के मौके पर वे लोगों के लिए कई तरह की पेशकश कर रहे हैं। चैंबर ने विभिन्न शहरों में 100 से ज्यादा स्टार होटलों का सर्वेक्षण कर क्रिसमस और नए साल के मौके पर मूड भांपने की कोशिश की।
करीब 40 फीसद होटलों का कहना था कि वे नए साल की पार्टी के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अध्ययन में कहा गया है कि ये होटल एक जोड़े से खाने, वाइन और ठहरने के लिए 10,000 से 25,000 रुपये का शुल्क ले रहे हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर होटलों को इस बार अच्छी बुकिंग मिली है। होटलों को उम्मीद है कि इस साल उनकी बुकिंग में पिछले साल की तुलना में 20 से 40 फीसद तक का इजाफा होगा।












Click it and Unblock the Notifications