अन्‍ना के साथ जेल जाना है तो करें ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन

Social Activist Anna Hazare
दिल्‍ली। टीम अन्ना ने अपने 30 दिसंबर से शुरू होने जा रहे जेल भरो आंदोलन के लिये अब एक ऑन लाइन अभियान शुरू किया है जहां पर लोग विरोध के लिये खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा लोग लिखित संदेशों और एक मिस कॉल सेवा के जरिये टीम अन्ना से जुड़ सकते हैं । जो लोग जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं, वे या तो www.jailchalo.com या 575758 पर लिखित संदेश कर सकते हैं या 073031509500 पर एक मिस कॉल दे सकते हैं।

अब तक 5500 लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें महाराष्‍ट्र और दिल्ली दोनों ही जगहों से करीब एक-एक हजार स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है। गौरतलब है कि पूर्व में जब लोकपाल बिल को लेकर समाजसेवी और गांधीवादी अन्‍ना हजारे ने दिल्‍ली के रामलीला मैदान में जब देश व्‍यापी आंदोलन शुरु किया था उस वक्‍त भी मिस कॉल का यह अभियान शुरु किया गया था। इस बार में भी मुंबई में अन्‍ना के इस आंदोलन को लेकर हस्‍ताक्षर अभियान जोरो पर है।

मालूम ह‍ै कि सशक्‍त लोकपाल बिल पेश ना होने की शर्त पर अन्‍ना हजारे ने 27 से लेकर 29 तक अनशन करने वाले हैं। अनशन की समाप्‍ती के बाद 1 जनवरी को अन्‍ना का जेल भरो आंदोलन है। अन्‍ना हजारे ने कहा कि जबतक सशक्‍त लोकपाल नहीं आता हम ऐसे ही लड़ते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+