हम तो तैयार थे, अन्‍ना ने ही नकार दिया: स्वामी

subramanian swamy
पणजी। जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमणयम स्वामी ने आज कहा कि वह अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में उनके साथ हाथ मिलाना चाहते हैं लेकिन उनकी टीम किसी भी राजनीतिज्ञ के साथ संपर्क नहीं रखना चाहती। यहां एक व्याख्यान देने आए स्वामी ने कहा कि उन्होंने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर एक्शन कमेटी अगेंस्ट करपशन (एसीएसी) का गठन किया है।

वर्तमान कानूनों का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हजारे का आंदोलन एक नए कानून को लाने पर आधारित है। एसीएसी का यह मानना है कि हम वर्तमान कानून के दायरे में रह कर भी भ्रष्ट लोगों को सजा दिला सकते हैं, जैसा कि हमने 2जी घोटाले में किया।

उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें तो हम अन्ना हजारे का समर्थन करेंगे लेकिन अफसोस है कि उनकी टीम किसी राजनीतिज्ञ के साथ संबंध नहीं रखना चाहती। हम तो हमेशा से ही उनके आंदोलन और लोकपाल का समर्थन कर रहे है। और दूसरी तरफ सुब्रमण्यम स्वामी ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने का सैद्धांतिक रूप से फैसला कर लिये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+