कड़ाके की ठंड से 114 की मौत

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज कई दिनों के बाद धूप खिली लेकिन इसके बावजूद शीतलहर और घना कोहरा जारी है जिससे 13 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस ठंड के मौसम में उत्तर प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। यहां प्राप्त रिपोर्टो के अनुसार गत 24 घंटे के दौरान देवरिया में छह लोगों, बरेली में चार और लखनऊ में दो और गाजीपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
कानपुर शहर में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वाराणसी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। अभी तक यह कातिल ठंड ने 114 लोगो की जान ले चुकी है। अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। सरकारी प्रबंध भी इस प्रकोप के सामने फीके पड़ रहे है।












Click it and Unblock the Notifications