ऑनर किलिंग- प्रेमी के साथ भागने वाली युवती को मार डाला

Another honour killing, girl murdered
दिल्ली (ब्यूरो)। आनर किलिंग ने एक और युवती की जिंदगी ले ली। गाजियाबाद के मुस्तफाबाद कालोनी में युवती शाहिदा का शव संदिग्ध अवस्था में घर में लगे पंखे से लटका मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और नाक-मुंह से खून बह रहा था। वह कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसलिए आशंका है कि हत्या करने के बाद इसे आत्महत्या बताने की साजिश रची गई । क्योंकि भाई के घर में रह रही शाहिदा आत्महत्या करने घर से दूर पिता की डेयरी पर जाए यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।

उसकी मां ने बताया कि सुबह तीन बजे उसका पति भूसा मंडी चला गया था जबकि वह और उसकी बेटी कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह छह बजे नींद से जागी तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर कालोनी के लोगों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है।

मुस्तफाबाद कालोनी निवासी शफीक (60) की पत्नी अकबरी ने बताया कि उनके दोनों बेटे उनसे अलग रहते हैं जबकि वे खुद डेयरी पर रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे उसका पति भूसा लाने के लिए बलरामनगर स्थित भूसा मंडी चला गया। उस समय बेटी चारपाई पर ही सो रही थी। अकबरी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे जब उसकी आंख खुली तो देखा कि शाहिदा (20) छत के पंखे से लटकी थी। उसने फौरन शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शाहिदा चार नवंबर को प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। परिजनों ने 11 नवंबर को उसके प्रेमी सहित सात अन्य परिजनों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शाहिदा को शामली के टपराना गांव से उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया था। उसके परिजनों ने पुत्री की बरामदगी के बाद आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया था। पड़ोसियों ने बताया कि शाहिदा जब से घर लौटी थी, तब से भाइयों के घर रह रही थी। रात को वह पिता की डेयरी में कैसे पहुंची यह सवाल बना हुआ है। आशंका है कि हत्या करके उसे पंखे से लटकाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+