दिल्ली: दादा-पोता और बहू की आग से मौत

पुलिस के अनुसार राकेश सिंह (45) सुल्तानपुर डबास में रहता था। परिवार में इसकी पत्नी कृष्णा, बेटा दीपक और पिता नारायण सिंह थे। राकेश रोहिणी में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। नारायण सिंह ने बयान में बताया कि बुधवार रात सभी लोग सो रहे थे। सोने से पहले बिजली गुल होने से उन लोगों ने मोमबत्ती जला ली थी। रात करीब तीन बजे अचानक ब्लोअर में तेज धमाका हुआ और बिजली के तारों से चारों ओर आग लग गई। घर में मौजूद केरोसिन होने से आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की चपेट में कृष्णा, उसका बेटा दीपक और नारायण सिंह आ गए। आग लगने के बाद राकेश निकले और घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।
पुलिस और दमकलकर्मियों ने घर में फंसे कृष्णा, दीपक और नारायण को निकालकर अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कृष्णा और दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि नारायण को लोकनायक अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। पुलिस का कहना की सीएसएफएल की टीम ने मौका का मुआयना किया है। उनके रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications