यूपी: बैंक डकैती करने आए बदमाशों ने की गार्ड की हत्या

Masked men attempt bank robbery in Lucknow, kill guard
लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि दिन दहाड़े बैंक डकैती का प्रयास किया लेकिन स्ट्रांग रूम का ताला न तोड़ पाने के कारण वह अपने मकसद को अंजाम नहीं दे सकें। हालांकि बदमाशों ने बैंक के गार्ड की चाकूओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी जबकि चपरासी को चाकू मारकर घायल कर दिया। आखिर में बदमाशों ने कुछ लोगों के मोबाइल फोन लूट लिए। राजधानी के पॉश इलाके अलीगंज के बड़ा चांदगंज स्थित साउथ इण्डियन बैंक में नकाबपोश असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने बैंक के पांच कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर डीआईजी सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। अलीगंज के एफआई प्लाजा में स्थित साउथ इण्डियन बैंक में तीन लोग मंकी कैप लगाकर दाखिल हुए लोगों को अंदेशा भी नहीं था कि वह लोग डकैती के इरादे से बैंक आए हैं। बैंक में उस वक्त गार्ड गोविंद दीक्षित(40), चपरासी विनीत मिश्रा(24) और क्लर्क गौरव मौजूद थे। नकाबपोश को देखते ही गार्ड जैसे ही उनकी तरफ बढ़ा उन लोगों ने उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया।

गार्ड ने एक बदमाश का हाथ पकड़ा लिया, गार्ड के ऐसा करने पर बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया कई बार ऐसा करने पर वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गार्ड पर अचानक हुए हमले को देख चपरासी विनीत भी उनकी ओर बढ़ा लेकिन बदमाशों ने उस पर भा चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बैक में मौजूद क्लर्क को चाकू दिखाकर उससे स्ट्राग रूम की चाभियां मांगी। क्लर्क ने चाभी होने से इंकार कर दिया। बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन छीना तथा गार्ड व चपरासी सहित उसको बैंक के बाथरूम में बंद कर दिया।

चाभी न मिलने पर बैंक के स्ट्राग रूम को तोडऩे की कोशिश में लगे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दो बदमाश स्ट्राग रूम का ताला तोड़ रहे थे जबकि उनका एक साथी गेट पर खड़ा था। बैंक में जैसे-जैसे कर्मचारी आ रहे थे उक्त एक बदमाश उनसे मोबाइल फोन छीनकर उनको भी बाथरूम में बंधक बना दे रहा था। बदमाश ने बैंक में पहुंचे मैनेजर अंशूल जिंदल, कर्मचारी विनय चौहान, नीधि और जेबा खान को बंधक बना दिया।

बदमाश सभी लोगों से स्ट्रांग रूम की चाभियां ही मांग रहे थे। करीब आधा घंटे तक बदमाश स्ट्राग रूम की चाभी का पता लगाते रहे लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। आधे घंटे तक जूझने के बाद जब सफलता नहीं मिलती दिखी तो तीनों बदमाश कर्मचारियों के लूटे गए मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पुलिस के आला अधिकारी डीआईजी डीके ठाकुर व एसओजी टीम, क्राइम ब्रांच, डाग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट दस्ता भी मौके पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+