अन्य पिछड़ा वर्ग पर कांग्रेस ने डाला डोरा

सूत्रों ने बताया कि इस संसदीय समिति में 30 सदस्य होंगे। इसमें लोकसभा से 20 और राज्य सभा से 10 सदस्य होंगे। संसदीय मामलों के मंत्री पवन कुमार बंसल ने बताया कि समिति अन्य पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग द्वारा सौंपी जाने वाली रिपोर्टों पर विचार करेगी और दोनों सदनों को उन उपायों की जानकारी देगी जो केंद्र व संघ शासित प्रदेशों की सरकारों को उठाने चाहिए। समिति के सदस्य इसकी पहली बैठक की तारीख से एक साल की अवधि के लिए पद संभालेंगे।
समिति की बैठक के लिए कोरम संख्या दस रहेगी। कांग्रेस अभी तक दलित, मुस्लिम और सवर्ण जातियों को केंद्र में रखकर राजनीति करती रही है। पहली बार वह अन्य पिछड़ा वर्ग पर डोरा डाला है। गौरतलब है कि केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ओबीसी के लिए अलग संसदीय समिति बनाने की काफी दिनों से वकालत कर रहे थे। यह समिति उसी मुहिम का हिस्स है।












Click it and Unblock the Notifications