अन्‍ना हजारे ने सोनिया गांधी को दी चुनौती

anna hazare
रालेगण सिद्धि। बेकार लोकपाल विधेयक को लेकर सरकार पर हमला करते हुए अन्ना हजारे ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लोगों को यह समझने के लिए सार्वजनिक बहस में उतरने की चुनौती दी कि प्रस्तावित विधेयक किस तरह मजबूत है। हजारे ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के पास सीबीआई का नियंत्रण नहीं है और निचली नौकरशाही को इसके सीधे नियंत्रण में नहीं लाया जाता है तो नया विधेयक किसी काम का नहीं है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि सोनिया गांधी कहती हैं कि विधेयक मजबूत है। यदि ऐसा है तो बाहर आइये और मीडिया के सामने हमसे बहस कीजिए। इसे लोगों को देखने दो। देश के लोगों को समझाइये कि यह मजबूत है। हम स्पष्ट करेंगे कि यह किस तरह मजबूत नहीं है। भी तक तो लोकपाल के मुद्दे पर कांग्रेस और सरकार टीम अन्ना के बेहद दबाव में दिख रही थी।

बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल में सोनिया के आक्रामक भाषण ने पूरा माहौल ही बदल कर रख दिया। वहीं अन्‍ना हजारे ने सोनिया से कहा कि विधेयक में क्या सही है और क्या गलत हमें लोगों के सामने आकर चर्चा करनी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी काग्रेस संसदीय दल की बैठक में कल सोनिया द्वारा दिए गए उस भाषण के मद्देनजर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रस्तावित विधेयक मजबूत है और वह इसके लिए लड़ाई को तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+