इनेलो ने फूंका सोनिया व हुड्डा का पुतला

Congress Party is corrupt says Om Prakash Chautala
चंडीगढ़। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं डबवाली के विधायक डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक, मंत्री व संतरी नौकरियों के नाम पर खुली लूट मचाकर सरेआम नौकरियां बेच रहे हैं और प्रदेश की जनता के खून पसीने की कमाई को कसोटने में लगे हुए हैं। इनेलो की सरकार आने पर प्रदेश की जनता इनसे पाई-पाई का हिसाब लेगी।

अजय चौटाला गत दिवस बाबैन में किसानों के रोष प्रदर्शन में एकत्रित लोगों की एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। इस मौके पर गुस्सा हुए हजारों किसानों ने इनेलो के प्रधान महासचिव डा. अजय चौटाला व विधायक दल के उपनेता शेर सिंह बडशामी के नेतृत्व में बाबैन में जबरदस्त रोष प्रदर्शन कर किसानों ने आलू को ट्रॉलियों में रखकर सड़कों पर फेंका और आलू की बोरियों पर सोनिया गांधी व हुड्डा के पुतलों को रखकर उनकी होली जलाई।

प्रदर्शन का आयोजन क्षेत्रीय विधायक शेर सिंह बडशामी ने किया। इस अवसर पर इनेलो प्रधान अशोक अरोड़ा, विधायक शेर सिंह बडशामी, विधायक बिशनदास सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, जिला परिषद के सदस्य नायब सिंह पटाकमाजरा, बूटा सिंह लुक्खी, प्रधान कौशल सैनी, गुरनाम सिंह गजलाना, सतबीर सूरा, जसबीर पुनिया बिंट, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, प्रधान जोगध्यान के अलावा अनेक प्रमुख इनैलो कार्यकर्ता मौजूद थे।

डॉ. अजय चौटाला ने कहा है कि इनेलो की सत्ता के दौरान हरियाणा में गन्ने का भाव पूरे देश में सबसे ज्यादा होता था। आज पड़ोसी राज्यों में हरियाणा से गन्ने का भाव ज्यादा होने के कारण हरियाणा प्रदेश के किसान अपना गन्ना पड़ोसी राज्यों में बेचकर अपने घाटे की कुछ भरपाई करने में लगे हुए हैं। हुड्डा सरकार को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। हुड्डा सरकार ने गन्ने के भाव में 11 रुपये की बढ़ोतरी करके किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज बिजली की हालत यह हो गई है कि किसानों को बिजली के कई-कई दिन दर्शन नहीं होते और हुड्डा सरकार प्रदेश के किसानों की परवाह न कर दिल्ली दरबार को खुश करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+