बेटे के रोमांटिक संबंधों पर पड़ता है मां-बेटे के संबंधों का असर

एक नए शोध के मुताबिक इस संबंध का प्रभाव अक्सर सकारात्मक होता है लेकिन कई बार यह बच्चे के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा में मनोविज्ञान के प्रोफेसर और शोध के लेखक जेफ्री सिम्पसन का कहना है कि बचपन में जो बच्चा अपनी मां से जितना ही ज्यादा जुड़ा हुआ होता है वह अपने युवावस्था में संबंधों में आई खटास को आसानी से दूर कर पाता है।
इसलिए वह एक स्थिर रिश्ते को निभाने में सार्थक हो पाता है। लाइवसाईंस में प्रकाशित इस शोध के परिणामों के मुताबिक अगर मां-बेटे के बीच के संबंध में बेटा मां पर बहुत ज्यादा निर्भर रहता हो तो इसका असर काफी खराब होता है।
ऐसे में उस व्यक्ति के लिए अपने युवावस्था में रोमांटिक जीवन जीना मुश्किल होता है और उसे अपने संबंधों में आई किसी भी प्रकार की समस्या को सुलझाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications