यूपी: बेनी का पुतला जलाएंगे अन्ना समर्थक

Union Steel Minister Beni Prasad Verma
लखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के विरोध में अन्ना समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने जब बेनी वर्मा से हाथ मिलाया तो यह सोचा भी नहीं होगा कि इससे जनता उनके खिलाफ हो जाएगी लेकिन पिछले कुछ समय के दौरान श्री वर्मा के बयानों पर जनता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अन्ना समर्थकों ने एलान किया कि बेनी की टिप्पणी को सुनने के बाद लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध जताएंगे। जनलोकपाल बिल की मांग कर रहे अन्ना हजारे के समर्थक पूरे देश में फैले हैं। पिछले दिनों में केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी वर्मा ने अन्ना हजारे के खिलाफ कई टिप्पणियां दीं जो उनके समर्थकों को भा नहीं रही हैं।

बेनी पर भड़के उनके समर्थकों का नेतृत्व कर रहे सेवानिवृत्त कर्नल मोहन चन्द्र पपनै ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने श्री हजारे पर देश में सिंह फैलाने और बेवजह नेतागिरी करने का आरोप लगाया तथा उत्तर प्रदेश आने पर देख लेने जैसी टिप्पणी की है। उनका कहना है कि एक मंत्री द्वारा इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी से पूरा समाज आहत हुआ है। उन्होंनें कहा कि टिप्पणी के विरोध में बुधवार को झूलेलाल पार्क पर श्री वर्मा का पुतला जलाया जायेगा। श्री पपनै ने कहा कि मंच आने वाले विधानसभा चुनाव में अन्ना के विचारों के अनुसार साफ छवि वाले ईमानदार प्रत्याशी जो राजनीति को कमाई का जरिया नहीं मानते हो उन्हें ही समर्थन देगा।

उन्होंनें कहा कि जनता के बीच आकर वोट मांगने वालों से अन्ना समर्थक मंच एक हलफनामें की मांग करेगा जिसमें उन्हें घोषणा करनी होगी कि विधायक निधि का गलत प्रयोग करने, वेतन और पेंशन नहीं लेने, किसी भी तरह का कमीशन, आर्थिक लाभ और सुरक्षा नहीं लेने तथा जाति धर्म के आधार पर काम नहीं करने की बातें लिखीं होंगी। उन्होंनें कहा कि मंच उन लोगों को भी वोट देने के लिये प्रेरित करेगा जो मतदान के दिन घर बैठ जाते हैं। श्री पपनै ने कहा कि जब तक ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मत का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक एक बेहतर सरकार राज्य में नहीं आ सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+