सरकार ने हमें धोखा दिया अब होगा आंदोलन: अन्ना हजारे

Anna Hazare
रालेगढ़ सिद्धि। सरकार के लोकपाल बिल के नये मसौदे को पूरी तरह से अन्ना हजारे और उनकी टीम ने खारिज कर दिया है। सरकारी लोकपाल बिल से नाराज अन्ना हजारे ने साफ किया कि उन्हें सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने हमें धोखा दिया है।

सरकार की नीयत साफ नहीं है वो लोकपाल को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उसकी पोल खुल जायेगी इसलिए वो सीबीआई पर से अपना अंकुश हटाना नहीं चाहती है। सरकार ने हमारा और संसद का अपमान किया है। इसलिए अब तो देश में आंदोलन होगा।

अन्ना हजारे ने कहा कि उनका अनशन 27, 28 और 29 तीन दिन तक चलेगा और उसके बाद के तीन दिनों में जेल भरो आंदोलन होगा। यानी की अन्ना का अनशन अब 6 दिन तक चलेगा।

गौरतलब है कि कैबिनेट ने जिस लोकपाल बिल को मंजूरी दी है उसमें ना तो सीबीआई है और ना ही ग्रुप सी के कर्मचारी। हां कुछ शर्तों के साथ पीएम जरूर लोकपाल बिल के अंदर आ गये हैं।

सरकार के इस नये लोकपाल में केस लड़ने के लिए एक टीम होगी और जांच करने के लिए भी एक टीम होगी। सरकार इस बिल को गुरूवार को संसद में पेश कर देगी। अन्ना ने सिटीजन चार्टर के बिल को भी कमजोर बताया। आपको बता दें कि अन्ना का अनशन दिल्ली में ना होकर मुंबई में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+