विधायकों पर 30 अप्रैल तक फैसला सुनाएं स्पीकर: हाईकोर्ट

उन्होंने हजकां से कांग्रेस में शामिल हुए इन विधायकों को मंत्रिमंडल से हटाने की भी मांग की। चूंकि हाईकोर्ट ने आज दी अपनी तहरीर में कहा है कि जब तक ये इन विधायकों पर स्पीकर का फैसला नहीं आ जाता तक इन्हें किसी भी दल का सदस्य नहीं माना जाए। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। वहीं इनेलो ने हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दिए जाने की मांग की है। इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि नैतिकता की दुहाई देने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा में अगर जरा सी भी नैतिकता है तो उन्हें तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
उन्होंने दलबदल कर कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों को तुरंत मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव पदों से भी हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या स्पीकर सहित 90 में से मात्र 41 रह गई है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हजकां की टिकट पर चुनाव जीतकर आए इन पांचों विधायकों को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल करवा न सिर्फ दलबदल को बढ़ावा दिया बल्कि सभी लोकतांत्रिक व सामाजिक मर्यादाओं का भी हनन किया था।












Click it and Unblock the Notifications