अरूण जेटली ने अलापा पुराना राग, कहा यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर

Uttar Pradesh BJP senior leader Arun Jaitley
लखनऊ। समय तो बीत गया लेकिन भारतीय जनता पार्टी कोई ऐसा मुद्दा तलाश नहीं कर सकी जिससे वह जनता के सामने खुद को बसपा से बेहतर साबित कर सकें। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली एक बार फिर शहर में थे लेकिन उनके पास कोई ऐसा मुददा नहीं था जिसको वह दोहराते। कुछ न मिलने पर भाजपा नेता ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर अराजकता और भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से निजात दिलाने के लिए जनता को बीजेपी का साथ देना होगा।

श्री जेटली ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में अपराध चरम पर थे और कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। जनता उस वक्त भी कराह रही थी। उन्होंने कहा कि जनता ने सपा के विकल्प के रूप में उस वक्त बहुजन समाज पार्टी को चुना। जनता का यह चुनाव उस वक्त धरा का धरा रह गया जब बसपा सरकार ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि हर सरकार अपने बढ़ते कार्यकाल के साथ ही लोगों को अपनी उपलब्धियां गिनाती है लेकिन बसपा सरकार के लिए उसके भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून व्यवस्था ही उसकी उपलब्धि हैं।

बसपा के शासनकाल में गरीबों का धन लूटा जा रहा है और आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में प्रदेश का युवा कांग्रेस, सपा एवं बसपा तीनों को सबक सिखायेगा। श्री जेटली ने कहा कि सभी आंदोलनों और क्रान्ति में युवाओं का योगदान रहा है तथा युवाओं को यह समझ में आने लगा है कि आखिर कौन सी पार्टी उन्हें बेहतर शासन दे सकती है। उन्होंने कहा कि सपा एवं बसपा सिर्फ केन्द्र सरकार के विरोधी दिखने का प्रयास तो करते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि सभी एक ही थैली के चट्टेबट्टे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र की जांच एजेंसी सीबीआई का डण्डा जब जिधर घूम जाये वही पार्टी केन्द्र में कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आने लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+