कोलकाता स्थित जूता फैक्‍ट्री में लगी भयंकर आग

Fire in Kolkata factory, no casualties
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तिलजला इलाके में जूता बनाने वाली एक फैक्टी में भीषण आग लग गयी जिस पर आज सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि जूता फैक्टी के गोदाम में रात दस बज कर करीब 50 मिनट पर आग लगने का पता चला। यहां पर रबड़ और चमड़े जैसे समानों को रखा गया था। हालांकि यहां से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला यह फैक्टी आग आग से पूरी तरह जल चुकी है।

उन्होंने बताया कि सीएन रोड पर स्थित इस इमारत में लगी आग पर काबू पाने के लिए 20 दमकल गाडि़यों को लगाया गया लेकिन आज सुबह तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मध्यरात्रि के बाद जहाजरानी राज्यमंत्री मुकुल रॉय, पुलिस आयुक्त आर के पंचनंद और राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बनर्जी ने अग्निशमन अधिकारियों को निर्देश दिया कि हालात पर काबू पाने के लिए अधिकतम संभावित प्रयास करें।

उन्होंने बताया कि फैक्टी में आग लगने की स्थिति में रोकथाम के लिए कोई प्रबंध नहीं किया गया था। विभाग नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। खान ने कहा कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। आपदा प्रबंधन मंत्री खान ने आग लगने का कारण रबड़ और चमड़े जैसे ज्वलनशील सामान को भंडार घर में रखा जाना बताया। ऐहतियाती कदम उठाते हुए आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को वहां से हटा करा कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। साथ ही इस पूरे इलाके को घेर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+