अन्‍ना का अनशन अब होकर ही रहेगा: केजरीवाल

Social Activist Anna Hazare
रालेगढ़ सिद्धि। अन्‍ना हजारे के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी 27 दिसंबर से अन्‍ना हजारे का अनशन होकर ही रहेगा। केजरीवाल ने बताया कि उनकी टीम अब अनशन की रणनीति तैयार कर रही है। यह घोषणा केजरीवाल ने आज रालेगढ़ सिद्धि स्थित अन्‍ना के घर पर उनसे मिलने के बाद की है। यह बात ऐसे समय सामने आई है जब सरकार ने संसद के मौजूदा सत्र में विस्‍तार कर ऐलान किया है।

लोकपाल के ड्राफ्ट को लेकर जो भी बातें सामने आ रही थी उनपर केजरीवाल ने कहा कि जब तक हम खुद ड्राफ्ट देख नहीं लेते तबतक हमारे लिये कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। हम अन्‍ना हजारे के संपर्क में हैं और जो फौरन हुए फैसले की जानकारी दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अन्‍ना हजारे 30 दिसंबर को दिल्‍ली आ जायेंगे और सोनिया गांधी के घर के बाहर धरना देंगे।

मालूम हो कि संसद अब तीन दिन और चलेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम की बात करें तो संसद का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर को खत्‍म हो रहा था। लेकिन अब 29 दिसंबर तक सदन चलेगा। इस बारे में केंद्र सरकार ने कहा कि सभी पार्टियों की सहमती के बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ संसद में मंजूरी के लिए रखे जाने से पहले लोकपाल बिल के मसौदे पर विचार के लिए होने वाली कैबिनेट की बैठक फिर से टल गई है। पहले यह बैठक मंगलवार दोपहर 2 बजे होनी थी लेकिन अब खबर आ रही है कि यह बैठक शाम साढ़े सात बजे होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+