सिरसा: सड़क हादसे में तीन की मौत

Accident
सिरसा। नेशनल हाइवे पर गांव सिकंदरपुर के राधा स्वामी सत्संग घर को जाने वाले रास्ते के पास बीती रात्रि साढ़े 9 बजे एक मारूति कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सदर बाजार में सेम मोबाइल के संचालक व चत्तरगढ़ पट्टी निवासी 25 वर्षीय प्रशांत कस्वां अपने दोस्त रेलवे कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मानसिंह अधिकारी और एमसी कॉलोनी 18 वर्षीय आकाश कुमार के साथ अपनी मारूति 800 पर सवार होकर हिसार रोड स्थित ओएचएम में गए थे।

रात्रि को लगभग साढ़े नौ बजे वापस लौटते वक्त उन्होंने ओएचएम में काम करने वाले अग्रोहा क्षेत्र के गांव श्मायसुख निवासी 23 वर्षीय कुलदीप को साथ ले लिया। सिरसा के रास्ते में सिकंदरपुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी। इसके बाद सदर थाना प्रभारी जगदीश राय पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने प्रशांत कस्वां, कुलदीप व मानसिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश को गंभीर परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। आकाश की हालत स्थिर बनी हुई है। उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन सामान्य अस्पताल में पहुंचे और आज सुबह सभी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

दुर्घटना के बाद आज दिनभर मोबाइल शॉप संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखकर शोक जताया। बताया जाता है कि मृतक प्रशांत अपने परिवार में इकलौत लड़का था और उसकी बड़ी बहन पूना में है जबकि छोटी बहन जयपुर में शिक्षा ग्रहण कर रही है। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं घायल आकाश भी परिवार का एकमात्र चिराग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+