माया ने दिया मुस्लिम आरक्षण को अपना समर्थन

mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने मुस्लिम आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा है कि पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को आरक्षण देने के लिये उनकी आबादी के अनुपात में अन्य पिछड़े वर्ग के लिये आरक्षित 27 प्रतिशत कोटे को बढ़ाये जाने और इसके लिये संविधान में संशोधन किये जाने की जरूरत है।

मायावती ने आज यहां पार्टी की मुस्लिम,क्षत्रिय एवं वैश्य रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा मुसलमानों को आरक्षण देने का समर्थन करती है। पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को आरक्षण देने के लिये आवश्यक है कि उनकी आबादी के अनुपात में अन्य पिछड़े वर्गो के लिये निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण कोटे को बढ़ाया जाय और इसके लिये संविधान में संशोधन किया जाय।

यह कहते हुए कि वर्ष 1995 में पहली बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने पर भी उन्होंने पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को आरक्षण देने की दिशा में कदम उठाया था ,बसपा मुखिया ने मांग की है कि मुसलमानों को आरक्षण देने के लिये राष्‍ट्रीय नीति बननी चाहिए ,जिससे देश के सभी राज्यों में उनके लिये आरक्षण की समान व्यवस्था लागू की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+