सीएम जयललिता ने शंकुतला को पार्टी से निकाला

Sasikala
चेन्नई। एक बडी खबर तमिलनाडु से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री जयललिता ने बड़ा उलटफेर किया है। खबर है कि सीएम जयललिता ने अपनी परम सहयोगी शशिकला नटराजन को पार्टी से निकाल कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जयललिता ने शशिकला समेत 12 लोगों को एआईएडीएमके से निष्कासित किया है।

इन 12 लोगों में जयललिता के सौतेले पुत्र और शशिकला के भतीजे वीएन सुधाकरन भी शामिल हैं। खबर है कि जयललिता को शशिकला का राजनैतिक हस्तकक्षेप पसंद नहीं आ रहा था। मीडिया में यह भी खबर है कि शशिकला, जयललिता का तख्ता पलट करने वाली थी जिसके चलते जयललिता ने शशिकला को निकाल बाहर किया है।

गौरतलब है कि जयललिता और शशिकला अरसे से सहयोगी रही हैं और वह उनके साथ ही रहती हैं। जयललिता और शशिकला की जोड़ी हमेशा से विवादों में रही हैं। घपले से लेकर घर में साथ रहने वाली शशिकला से जयललिता का मोहभंग होना बहुत सारे सवालों को जन्म देता है।

जयललिता के करीब आने से पहले शशिकला एक वीडियो पार्लर चलाती थी। शशिकला उस समय चर्चा में आई थी जब 1997 में जयललिता के घर छापा पड़ा था। छापे के दौरान महंगी साडियां,घडियां और जूते बरामद हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+