बस नदी में गिरी, 11 मृतकों की शिनाख्त

उन्होंने बताया कि जिन शवों की शिनाख्त की गई है उनमें महिलाओं में 20 वर्षीय कुलविंदर कौर, 70 वर्षीय रतन कौर, 55 वर्षीय दलजीत कौर, 22 वर्षीय बलविन्दर कौर, 50 वर्षीय भजन कौर, 65 वर्षीय प्रीतम कौर, बच्चों में छह वर्षीय कुलवंत कौर, पांच वर्षीय तेजप्रीत कौर, पांच वर्षीय जिन्दल कौर और पुरूषों में 28 वर्षीय गुरविन्दर सिंह तथा 22 वर्षीय जयदीप सिंह शामिल हैं।
उन्होनें बताया कि सभी यात्री उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले हैं इसलिये इनके मुआवजे के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार निर्णय करेगी। हालांकि उत्तराखंड सरकार ने इनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि कल देर रात हरियाणा से विलासपुर जाते समय बस गदरपुर के पास एक पुल की रेलिंग तोडती हुई निहाल नदी में गिर गयी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सभी प्रभावित लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने 12 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को रूद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन इस घटना के जांच कार्य में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications