शहला मसूद हत्यांकांड: सीबीआई ने जब्त किये दस्तावेज

उल्लेखनीय है कि इस परियोजना को लेकर शहला ने आरटीआई के तहत जानकारियां मांगी थीं और कई विभागों में इसको लेकर आपत्तियां दर्ज करायी थी जिसके चलते यह परियोजना खटाई में पड गयी थी। ज्ञातव्य है कि इसी साल 16 अगस्त को शहला मसूद की उस समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
वह उस समय कोहेफिजा क्षेत्र स्थित आवास से निकलकर अपनी कार में बैठ रही थी। सीबीआई पिछले पांच माह से इस मामले की जांच कर रही है लेकिन उसे आज तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लग सका है। इस मामले में अभी तक एक सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications