सीमा पार गये भारतीय बंदर को पाक लौटाए

19 नवंबर को जब इसे रेगिस्तानी क्षेत्र के रहीम यार खान इलाके में पाया गया था, तब भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया ने इस घटना के बारे में खबरें प्रकाशित एवं प्रसारित की थी। इसे पंजाब प्रांत में ब्रिटिश काल के बहावलपुर चिडि़याघर में एक अन्य बंदर के साथ रखा गया है। जो कुछ महीने पहले भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गया था।
डान अखबार ने मंकी बिजनेस नाम से अपने संपादकीय में कहा है कि उस वक्त सतर्कता ही मुख्य कारण था, जब यह बंदर सीमा पर गश्त कर रहा था। हमारे गिद्ध दृष्टि वाले रेंजरर्स ने उस वक्त इस बंदर को धर दबोचा, जब वह भटककर भारतीय क्षेत्र से पाकिस्तान में प्रवेश कर गया था। इसमें कहा गया है, इसलिए क्या यह इस्लामी गणतंत्र के खिलाफ भारतीय यहूदीवादी अमेरिकी साजिश था?
चिडि़याघर के क्यूरेटर का कुछ अलग मानना है। उनका मानना है कि यह बंदर कोई प्रशिक्षित जासूस नहीं है और इसे जासूसी कार्यो के लिए सीमा पर नहीं भेजा गया। डान अखबार ने सुझाव दिया कि यह अच्छा होगा यदि बंदर को मुक्त कर दिया जाए और स्वदेश भेज दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications