नक्सली हिंसा से पीडि़त लोगों ने किया प्रदर्शन

पीडि़तो के लिए प्रदर्शन के संयोजन का काम करने वाले कर्नल (सेवानिवृत्त) जयबंस सिंह ने कहा कि ये लोग नक्सल प्रभावित राज्यों से यहां आए है्। इनकी मांगो में अपनी सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे शामिल है। प्रदर्शनकारियों में से अधिकतर लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नक्सलियों के उत्पीड़न का शिकार रहे है।
माओवादियों के अत्याचारों के कारण्ा कई लोगो ने अपने करीबी सगे संबंधियों को खोया है। नक्सली हमले में अपने भाई को खो चुका छत्तीसगढवासी हरि सिंह ने कहा कि नक्सलवाद समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा बनकर सामने आ रहा है। प्रदर्शनकारियो ने सुरक्षा और रोजगार संबंधी अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एग ज्ञापन भी भेजा है जिसमें उनसे हस्तक्षेत करने की मांग की गयी है।












Click it and Unblock the Notifications