विहिप में बदलाव के बीच प्रवीण तोगड़िया को झटका

वहीं चंपतराय को महामंत्री बनाया गया है। विहिप में हुए इन परिवर्तनों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मोहन भागवत ने संघ की कमान संभालते ही समूचे संघ परिवार में बड़े बदलावों के साफ संकेत दे दिए थे। भाजपा में तो दो साल पहले ही बदलाव शुरू हो गए थे और पार्टी संगठन में युवा नेतृत्व को तरजीह दी गई थी।
गौरतलब है कि काफी समय से अस्वस्थ चल रहे अशोक सिंहल की जगह नए अध्यक्ष पर कुछ दिनों से काफी सक्रियता से विचार चल रहा था। इसके प्रबल दावेदार प्रवीण तोगड़िया ही माने जा रहे थे। बीते सालों में उनका उभार भी इसी तरह से हुआ था। कोच्चि में चल रही विहिप के प्रन्यास मंडल की बैठक में इन बदलावों पर मुहर लगा दी गई है। सिंहल की जगह नए अध्यक्ष बने हैदराबाद के राघव रेड्डी अभी तक कोषाध्यक्ष का काम देख रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications