हम सशक्त लोकपाल बिल लेकर आयेंगे: मनमोहन सिंह

मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो सरकार अब इस लोकपाल के मसौदे में इतने परिवर्तन करने वाली है जिससे लोकपाल का एक नया प्रारूप सामने आना वाला है। जिसके लिए मनमोहन सिंह अपनी पार्टी नेताओं से बातचीत करने वाले हैं। इसलिए पीएम साहब ने रविवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में लोकपाल पर कोई चर्चा नहीं की। खबर है कि आज फिर से कैबिनेट की मीटिंग होगी जिसमें लोकपाल पर चर्चा होगी।
गौरतलब है कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने सरकार को चेतानवी दी है कि वो इस सत्र में अगर लोकपाल बिल लेकर नहीं आती है तो वो 27 दिंसबर को अनशन करेंगे और 30 दिसंबर से पूरे देश में जेल भरो आंदोलन होगा। सरकार और अन्ना के बीच में बात सीबीआई, सिटीजन चार्टर और लोअर कर्मचारियों पर आकर अटकी है। देखना दिलचस्प होगा की सरकार का फैसला क्या होता है वैसे भी सरकार कह चुकी है कि लोकपाल मुद्दे पर आज रात आठ बजे तक संसद चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications