सोनिया-राहुल को अपशब्द कहने पर बाबा रामदेव पर मुकदमा

Baba Ramdev
अकोला। योग गुरू बाबा रामदेव का यूपीए सरकार पर लगातार वार जारी है जिसके चलते अब उनके खिलाफ फिर से एक केस दर्ज हुआ है। बाबा रामदेव के ऊपर इस बार इल्जाम लगा है कि उन्होंने यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे हैं। बाबा रामदेव के खिलाफ यह केस महाराष्ट्र के अकोला में दर्ज हुआ है।

बाबा रामदेव के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि बाबा ने अपने योग शिविर के दौरान एक बुकलेट बांटी थी जिसमें सोनिया और राहुल के खिलाफ काफी आपत्तिजनक बातें कही गयी थी। लेकिन पंतजलि योगपीठ की ओर से कहा गया है कि यह सब कुछ बाबा को बदनाम करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिस पर बवाल मचा हो। आपको बता दें कि बाबा के खिलाफ यह शिकायत महाराष्ट्र के स्थानीय कांग्रेसी नेता ने दर्ज करवायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+