सशक्त लोकपाल बिल आया तो अन्ना नहीं करेंगे अनशन

सरकार से जो संकेत मिल रहे हैं उसके मुताबिक आज शाम को लोकपाल बिल पर कैबिनेट की बैठक होनी है। जिसके बाद सरकार मंगलवार को लोकपाल बिल संसद में पेश कर सकती है। इस बारे में कांग्रेस की तरफ से भी आश्वासन दिया जा चुका है कि कैबिनेट मीटिंग में लोकपाल बिल पर चर्चा के बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा।
सरकार यह भी दावा कर रही है कि लोकपाल बिल को इसी सत्र में पेश कराने के लिए सत्र कुछ दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। सरकार की तरफ से ऐसे भी संकेत मिले हैं कि लोकपाल बिल पर चर्चा करने के लिए सरकार अलग से 2 या 3 दिन का सत्र बुला सकती है।
आज शाम कैबिनेट मीटिंग के बाद साफ हो जाएगा कि सरकार लोकपाल बिल पर क्या निर्णय लेने वाली है। 27 दिसंबर को अनशन होगा या फिर जश्न यह आज की कैबिनेट मीटिंग के बाद साफ हो जाएगा। फिलहाल इस समय अन्ना हजारे व जनता की नजर कैबिनेट में होने वाली अहम मीटिंग पर लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications