देश के ज्‍यादातर अस्‍पताल तय मानकों से परे

hospital fire
नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल के अस्पताल में आग लगने की घटना में मरीजों समेत 90 से अधिक लोगों के मारे जाने और अस्पतालों की व्यवस्था के बारे में उठ रहे तमाम सवालों के बीच देश के महज 119 अस्पतालों ने ही राष्‍ट्रीय अस्पताल समबद्धता बोर्ड (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त की है।

राष्‍ट्रीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) की सहयोगी संस्था एनएबीएच को अस्पतालों की गुणवत्ता जांच करने के बाद उन्हें संबद्धता प्रमाणन देने का दायित्व सौंपा गया। क्यूसीआई के महासचिव गिरिधर जे ग्यानी ने कहा, तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक देश के 119 अस्पताल को ही एनएबीएच प्रमाणन प्राप्त है।

इन अस्पतालों में भी अधिकांश निजी क्षेत्र से हैं। अस्पतालों के संबंध में एनएबीएच के गुणवत्ता मानक अंतरराष्‍ट्रीय गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवा सोसाइटी (आईएसक्यूयूए) से मान्यता प्राप्त हैं जो आस्‍ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण अफ्रीका समेत 11 देशों में लागू हैं। एनएबीएच 10 मानकों के आधार पर अस्पतालों की गुणवत्ता जांच करती है।

जिसमें मरीजों के अधिकार, स्वास्थ्य सेवा, मानव संसाधन प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंधन, आधारभूत संरचना की समीक्षा जैसे विषय शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सर्वेक्षण के अनुसार, 2009 में देश की शहरी आबादी के लिए अस्पतालों में 3.99 लाख बिस्तर थे जबकि देश की ग्रामीण आबादी के लिए अस्पतालों में महज 1.49 लाख बिस्तर उपलब्ध थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+