हरियाणा: पिता ने दो बच्चों को मारकर की खुदकुशी
रोहतक।
तकरार के बाद पत्नी के मायके जाने से आहत युवक ने अपने दो माह के जुड़वां बच्चों का गला घोंट दिया और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना सांपला इलाके में इस्माइला गांव में शनिवार शाम की है, हालांकि इसका पता रविवार सुबह चला। इस्माइला निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र का विवाह 25 दिसंबर 2010 को भिवानी के रतेरा गांव की पूजा से हुआ था। id="toptextpromo">शादी
के बाद जितेंद्र अपने पिता मुंशी से अलग रह रहा था। एक अक्टूबर को पूजा ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। एक लड़का और एक लड़की। दो दिन पहले पूजा व जितेंद्र के बीच घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया। पूजा ने शनिवार को अपने मायके वालों को इस्माइला बुला लिया। वे पूजा को अपने साथ रतेरा ले गए। जिसके बाद जितेंद्र तनाव में आ गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शनिवार
शाम करीब साढ़े पांच बजे उसने अपने बच्चों की हत्या की और रात को घर का दरवाजा बंद करके रोहतक-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सुबह करीब नौ बजे जितेंद्र के पिता मुंशीराम घर पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। अंदर चारपाई पर दोनों बच्चे मरे पड़े थे, जितेंद्र की खोज खबर की गई तो पता चला कि उसका गर्दन कटा शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही सांपला थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे। साथ में रेलवे पुलिस को वारदात से अवगत करवाया। मुंशीराम के बयान पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।











Click it and Unblock the Notifications