कोहरे की चादर से ढ़की राजधानी दिल्ली, लोग परेशान

सुबह की बात करें तो भारी कोहरे के कारण विजीबिलटी मात्र 25 मीटर ही रह गयी है जिसकी वजह से सबसे ज्यादा यातायात प्रभावित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशान स्कूली बच्चे और काम पर जाने वाले लोग हैं जिन्हें सुबह-सुबह घर से निकलना पड़ रहा है। हालांकि विमान उड़ानों पर अभी कोहरे का असर नहीं देखा जा रहा है क्योंकि सभी विमानें अपने निर्धारित समय पर उड़ान भर रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी। विभाग का कहना है कि आमतौर पर सर्दियों में कोहरा छाता ही है और मौसम में होने वाले बदलाव के कारण यह कम- ज्यादा होता रहता है। 21 दिसंबर को सर्दी का ग्राफ और तेजी से बढ़ने वाला है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो सर्दी में ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरतें। अपने आप को ठंड से बचाकर रखें क्योंकि शीतलहर आपके और आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications