बिहार के होटल में मिला महिला मुक्केबाज का शव

उन्होंने बताया कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्याम होटल के उक्त कमरे में तनुजा का शव आज सुबह पुलिस ने छत की एक कड़ी में बंधे फांसी के फंदे में लटका पाया। सिन्हा ने बताया कि तनुजा राकेश कुमार नामक एक व्यक्ति के साथ होटल के उक्त कमरे में कल पति-पत्नी के रूप में आकर ठहरी थी पर आज सुबह राकेश उसे अकेला छोड़कर कहीं चला गया। राकेश उत्तराखंड के पितौडागढ़ स्थित सशस्त्र सीमा बल के 11वीं बटालियन में काम करता है।
उन्होंने बताया कि तनुजा जो राष्ट्रीय स्तर के ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बाक्सिंग प्रतिस्पद्र्धा में कांस्य पदक विजेता रही है। उनकी गुमशुदगी को लेकर उनके परिजनों द्वारा डीडीहाट थाना में करीब एक पूर्व प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। सिन्हा ने बताया कि यह आत्महत्या या हत्या का मामला है। इस बारे में स्पष्ट रूप से तत्काल कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तनुजा के घर वालों को इस घटना की सूचना दे दी गयी है और पुलिस राकेश की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications