यूपी में अब रालोद-कांग्रेस गठबंधन भी एक विकल्प: अजीत

403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए अगले वर्ष होने वाले चुनाव में रालोद के 45 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। वर्तमान विधानसभा में पार्टी के केवल 10 विधायक हैं। कांग्रेस और रालोद को उम्मीद है कि इस गठबंधन से उन्हें फायदा होगा। जिन क्षेत्रों में जाटों की संख्या कम हैं, वहां कांग्रेस को वोट मिलने की उम्मीद है जबकि रालोद को कांग्रेस के मुस्लिम और अगड़ी जातियों के वोट मिलने की उम्मीद है।
चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति उभरने पर कांग्रेस-रालोद गठबंधन किंगमेकर की भूमिका में आने की उम्मीद कर रहे हैं। मालूम हो कि आज ही रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। लोकसभा में रालोद के पांच सांसद हैं जिनमें अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी भी शामिल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद को मजबूत पार्टी माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications