कैबिनेट बैठक में लोकपाल बिल पर चर्चा को लेकर सस्पेंस

अभी एक निजी न्यूज चैनल के हवाले से खबर आ रही है कि फिलहाल रविवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लोकपाल बिल पर चर्चा नहीं होगी। इस दिन केवल खाद्य सुरक्षा बिल पर ही चर्चा होने की बात सामने आ रही है। लोकपाल बिल पर चर्चा करने के लिए सोमवार को अलग से कैबिनेट की बैठक बुलाई जा सकती है।
पहले जो संभावना व्यक्त की जा रही थी उसके मुताबिक रविवार को लोकपाल बिल पर अहम चर्चा होनी है इसके बाद सोमवार को संसद की कार्रवाई के दौरान इसे संसद के पटल पर पेश किया जाएगा। इस दौरान खबर यह भी आ रही थी कि अन्ना हजारे भी इस दौरान संसद की दर्शक दीर्घा में मौजूद रहेंगे।
अभी फिलहाल इस पूरे मामले पर से पर्दा नहीं उठ पाया है। एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि वह शीतकालीन सत्र में ही लोकपाल बिल संसद में पेश करेगी। दूसरी तरफ लोकपाल बिल की कई अहम शर्तों पर सरकार, विपक्ष और अन्ना हजारे में मतभेद हैं।
लोकपाल बिल पर सर्वदलीय बैठक के बेनतीजा रहने के बाद ही सरकार ने इसके लिए कैबिनेट बैठक बुलाने का फैसला किया था। अब सरकार लोकपाल बिल से पहले अपने सबसे अहम बिल खाद्य सुरक्षा बिल पर चर्चा करनी चाहती है। जिसके तहत वह सबको सस्ते दाम पर अनाज मुहैया कराकर वोट बैंक मजबूत करना चाहती है।
सरकार को लोकपाल बिल की अहमियत पता है। जब-जब अन्ना हजारे लोकपाल बिल पर सरकार को अनशन की धमकी देती है। सरकार उनसे इसी सत्र में मजबूत लोकपाल बिल पेश करने की बात कहती है। अभी इस मामले में सीबीआई, प्रधानमंत्री और ग्रुप सी व ग्रुप डी के कर्मचारियों को लोकपाल बिल में शामिल किया जाए या नहीं इस पर विवाद बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications