सरकार से दुखी हैं सांसद तरुण विजय

गौरतलब है कि शुक्रवार को तरुण विजय ने संसद में प्रश्न उठाया था कि सरकार बताएं कि कितने सांसदों ने अपने विकास निधि का उपयोग नहीं किया है। इस पर सरकार की तरफ से उनका भी नाम आया था जिसके बाद संसद में उनकी खूब भद्द पिटी थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके इस पूरे मामले पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
सांसद ने कहा कि उन्होंने दो करोड़ की लागत वाली कई परियोजनाओं की स्वीकृति दी है। वे इससे आश्चर्यचकित हैं कि उनका नाम उन सांसदों की सूची में है जिन्होंने सांसद निधि का उपयोग नहीं किया है। तरुण विजय ने इस पर अपना पक्ष साफ करते हुए बताया कि पहली किस्त के तौर पर सरकार ने सांसद निधि के मद में उनके लिए एक करोड़ जारी किया।
जबकि उन्होंने पिछले एक साल के दौरान, दिसंबर 2011 के पहले सप्ताह तक, दो करोड़ की राशि से ज्यादा की परियोजनाओं को पहले ही स्वीकृत कर चुके हैं। भाजपा सांसद ने अपने वक्तव्य में इन परियोजनाओं से लाभान्वित होने वाले स्कूलों, संगठनों के नाम के अलावा उनके लिए स्वीकृत राशि का पूरा ब्यौरा भी सार्वजनिक किया है। सांसद निधि का उपयोग न करने वाले सांसदों की सूची में इनके अलावा सांसद स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, राम जेठमलानी, मुख्तार अब्बास नकवी, सतीश शर्मा आदि के नाम भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications