केबिनेट में आज होगा लोकपाल की तकदीर का फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लोकपाल बिल पर चर्चा करने के बाद इसे सोमवार को संसद में पेश किया जा सकता है। कैबिनेट की बैठक में सबसे अहम चर्चा सीबीआई के मामले पर होनी है। लोकपाल पर होने वाली अहम बैठक में सीबीआई पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसके बाद यह साफ हो पाएगा कि सीबीआई को लोकपाल के दायरे में रखा जाएगा या नहीं।
इसके अलावा कुद शर्तों के बाद प्रधानमंत्री को भी लोकपाल के दायरे में लाने पर विचार हो सकता है। इससे पहले अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया था। जिसके जवाब में पीएम ने कहा था कि वे इसी सत्र में लोकपाल बिल संसद में पेश करेंगे। सोमवार को लोकपाल बिल संसद में पेश करने के लिए ही रविवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।
लोकपाल बिल पर चर्चा करने के लिए सरकार ने इससे पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। जो बेनतीजा रही थी। इसमें सरकार और बाकी राजनीतिक दलों के बीच काफी मतभेद दिखे। इस बैठक में सरकार विभिन्न राजनैतिक दलों व लोकपाल पर अन्ना की शर्तों पर चर्चा होगी। जिसके बाद साफ होगा कि सरकार अन्ना की किन-किन शर्तों के सामने झुकती है।












Click it and Unblock the Notifications