राहुल के वार पर अखिलेश यादव का पलटवार

उन्होंने राहुल की तरफ इशारा करते हुए कहा जो लोग हम पर अंग्रेजी और कम्प्यूटर का विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं वे बताएं कि उन्होंने अंग्रेजी के लिये क्या किया। यादव ने कहा यह सत्य भी किसी से छिपा नहीं है कि जिन देशों ने अपनी मातृभाषा को महत्व दिया वहां तेजी से तरक्की हुई है। उन्होंने इस बात के पक्ष में चीन, रूस और फ्रांस का उदाहरण दिया, जहां उनकी मातृभाषा में काम होता है।
अभी कल ही राहुल गांधी ने सपा पर वार करते हुए कहा था कि सपा कंप्यूटर और अंग्रेजी को वरियता देने से मना करते हैं। अगर ऐसा है तो फिर उन्होंने अपने बेटे को अंग्रेजी और कंप्यूटर की शिक्षा क्यों दी। उन्होंने तो यहां तक कहा कि मुझे पता है कि अखिलेश अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं तथा उन्हें कंप्यूटर का भी बेहतर ज्ञान है। इतना ही नहीं राहुल ने मायावती पर भी हमला बोला।












Click it and Unblock the Notifications