चिदंबरम के खिलाफ स्वामी की गवाही खत्म, फैसला टला

स्वामी की गवाही के आधार पर ही अदालत यह फैसला करेगी कि वो केंद्र सरकार के दो अफसरों को बतौर गवाह बुलाए या नहीं। स्वामी वित्त मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेट्री रहीं सिंधु श्री खुल्लर और सीबीआई के मौजूदा ज्वाइंट डायरेक्टर एच सी अवस्थी को बतौर गवाह कोर्ट में पेश करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि स्वामी की याचिका में कहा गया है कि जितने आरोपी ए राजा हैं उतने ही दोषी चिंदबरम भी है। इसलिए वो इस गुनाह के आरोपी है। स्वामी के मुताबित चिंदबरम को 2 जी आवंटन की पूरी जानकारी थी।
विपक्ष भी लगातार मांग कर रहा है कि अगर राजा जेल के अंदर हैं तो चिंदबरम को भी सलाखओं के बीच में होना चाहिए। वैसे सरकार ने अभी तर चिंदबरम का बचाव किया है और कहा है कि जब तक अपराध सिद्ध नहीं हो जाता तब तक आप चिंदबरम को दोषी कैसे कह सकते हैं?












Click it and Unblock the Notifications