हजारे को नहीं दिखता माया और मुलायम का भ्रष्टाचार: बेनी

Social Activist Anna Hazare
लखनऊ। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलनरत गांधीवादी अन्ना हजारे की आलोचना करते हुए आज कहा कि उनको मायावती तथा मुलायम सिंह यादव का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता और वह कांग्रेस की विकास यात्रा में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के प्रदेश दौरे में उनके साथ चल रहे वर्मा ने यहां सातनपुर गांव में अपने एक मित्र के घर पर संवाददाताओं से बातचीत में हजारे पर हमला करते हुए कहा कि लोकपाल विधेयक को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही पारित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हजारे को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती और प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुलायम सिंह यादव का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता। वह विरोधी दलों के सहयोग से कांग्रेस की विकास यात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वर्मा ने यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्‍हें अपने शासनकाल में हुई पुलिस भर्ती में एक जाति के लोगों को मिला लाभ नहीं दिखा, जिससे अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी हताश हुए।

उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के कोटे में से मुसलमानों को आरक्षण की व्यवस्था देना कतई गलत नहीं है। मुस्लिम समाज को उसका हिस्सा मिलना ही चाहिये। मालूम हो कि इससे पहले भी बेनी प्रसाद वर्मा ने अन्‍ना पर हमला करते हुए उन्‍हें यूपी ना आने की धमकी दे दी थी। उन्‍होंने कह‍ा था कि अगर अन्‍ना कांग्रेस के रास्‍ते में आएंगे तो बुरा हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+