श्रीनगर में सर्द रही रात, पाइप में जमा पानी

बुधवार को यहां दर्ज किये गये न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। रात के तापमान में गिरावट होने के कारण कई इलाकों के जलापूर्ति करने वाले पाइपों में पानी जम गया जबकि कई जलाशयों में बर्फ की पतली परत भी जम गयी है।
एहतियाति उपाय के तौर पर पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग के अधिकारी रात के दौरान पाइपों में जमा होने वाले पानी की निकासी करेंगे ताकि पाइप को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। मौसम अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग रिसोर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रिसोर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications