महिला के गले में टायर जलाकर मार डाला

मौके पर पहुंची फारेंसिक विभाग की टीम के मुताबिक महिला करीब 25 साल के आस-पास है और उसकी कलाई में चूडिय़ां थीं। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाले दलबीर सिंह ने लाश को यहां पुली के नीचे देखा। लाश के गले में जलता टायर था और बॉडी काफी जल चुकी थी। ।
उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी विनीत चौधरी समेत सारा अमला मौके पर पहुंच गया और लाश को कब्जे में ले लिया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम और फारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कुछ सुराग मिल पाएगा। मौके पर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications